फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से दो प्राइवेट लाइनमैन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र पर कार्य करने वाले दो प्राइवेट लाइनमैन ट्रांसफार्मर पर काम करने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं एसडीओ का कहना है कि बैक लाइट आने से दोनों झुलसे हैं।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र से पर कार्य करने वाले प्राइवेट लाइनमैन सुरेश यादव (40) पुत्र मटरू राम और राम औतार (35) पुत्र बसंता निवासी शाव सरवा मोहम्मदाबाद, मऊ शट डाउन लेकर शाम छह बजे गांव तिलसवां में ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक से बिजली आ गई और दोनों करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को गंभीर हालत में मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, इस संबंध में उपकेंद्र पर तैनात एसडीओ विजय यादव ने बताया कि शट डाउन लेकर दोनों कार्य कर रहे थे। बैक लाइट आने से दोनों करेंट की चपेट में आ गए। मामले की जांच की जा रही है कि बैक लाइट कहां से और कैसे आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें