फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौडिय़ा बाजार में बुधवार की रात आठ बजे अंडा खरीदते समय हुए विवाद के बाद पीट-पीटकर की गई अंडा विक्रेता की हत्या के संबंध मेें उसके पिता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के तीन लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने वाला तिलकू राजभर कौडिय़ा गांव का निवासी है। उसने गांव के लालबीर निषाद, आनंद निषाद, धर्मेंद्र निषाद को आरोपित किया है। तिलकू का आरोप है कि उसका बेटा सोनू रातभर कौडिय़ा बाजार में अंडे का ठेला लगाता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे शराब के नशे में धुत होकर यह तीनों अंडा खाने पहुंचे। इस दौरान सोनू के किसी बात से नाराज होकर मनबढ़ उसे लात, घूसों से पीटने लगे। पिटाई के दौरान सोनू को अंदरुनी चोट आने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सीओ बूढनपुर श्यामनरायन ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज ज्ञानेश्वर मिश्रा को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें