फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार के समीप स्थिति मुर्गी फार्म में रविवार रात चाकू मारकर की गई युवक की हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की सुबह फरीदाबाद मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मो. उमर पुत्र शाह आलम निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां गांव का निवासी है। फरिहां गांव निवासी बबलू खां के मुर्गी फार्म पर सिधारी थाना क्षेत्र के हेंगापुर गांव निवासी रामजतन यादव (40) काम करता था। 21 जून की रात फरिहां निवासी खालिद और उमर मुर्गी खरीदने पहुंचे। दोनों दो हजार रुपये में दस मुर्गियां मांग रहे थे। रामजतन ने इंकार कर दिया। इस बात को लेकर इनमें विवाद हुआ था। उमर और खालिद गिरोह बाज हैं। वर्चस्व को लेकर रविवार रात दोनों पुन: मुर्गी फार्म पर पहुंचे और चाकू मारकर रामजतन की हत्या कर दी। आरोपियों का नाम दम तोड़ने से पहले रामजतन ने भी लिया था। प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद सुरेंद्रनाथ यादव ने फरीदाबाद मोड़ पर खड़े मो. उमर को गिरफ्तार कर लिया। साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें