रोडवेज चालक को घायल कर रुपये छीने
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के पास बुधवार की रात 11 बजे बोलेरो सवार बदमाशों ने रोडवेज बस चालक को पीटकर घायल कर दिया। उसके पास मौजूद दस हजार रुपये और चेन छीन ले गए। जबकि परिचालक फरार हो गया। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गाय है। घायल चालक संतोष (30) पुत्र श्रीराम कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर गांव का निवासी है। वह रोडवेज की बस लेकर बुधवार की रात निजामाबाद की ओर जा रहा था। अल्लीपुर गांव के पास पीछे से एक बोलेरो में सवार बदमाश पहुंचे और बस रोकवाकर चालक संतोष को लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। जबकि परिचालक फरार हो गया। घटना के समय बस में करीब आठ यात्री बैठे हुए थे। वे लोग भी भाग खड़े हुए। बदमाश चालक संतोष को घायल कर उसके पास से दस हजार रुपये और चेन छीन ले गए। बदमाशों के जाने के बाद यात्री और परिचालक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराई। शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।