फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 30 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एटीएम मशीन पर कार्ड बदल 30 हजार रुपये जालसाज ने निकाल लिए। कोतवाली में तहरीर दी गई है। सनोज कुमार पुत्र छेदी निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर, कस्बा स्थित एटीएम मशीन पर पैसे निकालने 15 मार्च को पहुंचा। काफी भीड़ थी। गार्ड भी नदारद था। इस दौरान एटीएम कार्ड बदलकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने 30 हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए। इसके बाद वो यूनियन बैंक जीयनपुर पर पैसा निकालने गया तो पता चला कि खाते से पैसा निकाल लिया गया है। सनोज कुमार ने रविवार को जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना दिया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 419 , 420 व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें