फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार का फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को अमिलिया गांव के पास से फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बीते नौ मार्च की देर शाम को अपने पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुसकर बलात्कार किया था। घटना के संबंध में केस दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद कुमार पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश उर्फ संजय पुत्र रामधन गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश के गांव की रहने वाली महिला का पति बाहर रहता है। महिला अपने तीन बच्चों व सास के साथ यहां रहती है। नौ मार्च की देर शाम को ओमप्रकाश पड़ोसी महिला के घर में घुस गया और चाकू से डराकर बलात्कार किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उसे अमिलिया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें