फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पालीटेक्निक की परीक्षा में कम नंबर मिलने से निराश छात्र ने मंगलवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक गोदाम एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई तो जीआरपी थाने की पुलिस ने घर वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

गौतम प्रजापति (20) पुत्र रामगुलाम दीदारगंज थाने के हड़वा पल्थी गांव का निवासी था। चार भाई और तीन बहनों में छोटा था। वह तरवां थाने के भरथीपुर गांव में स्थित आजाद पॉलीटेक्नीक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। पहले वर्ष की परीक्षा पास कर दूसरे वर्ष में उसने प्रवेश लिया था। दो दिन पूर्व घोषित हुए परीक्षा परिणाम में गौतम को कम नंबर मिले थे। जिसकी वजह से वह परेशान था। गौतम की दादी की मौत हो गई थी। दादी की तेरहवीं करने के लिए वह छुट्टी लेकर घर गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंगलवार की सुबह गौतम कॉलेज जाने के लिए घर से निकला और रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पहुंच गया। यहां स्टेशन के पास ट्रैक के किनारे खड़ा था। जैसे ही दोपहर को गोदान एक्सप्रेस ट्रेन आई की उसके सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी आजमगढ़ की पुलिस पहुंची। तलाशी के दौरान गौतम की जेब से उसकी मोबाइल और कालेज का पहचान पत्र मिला। जिसके आधार पर उसकी पहचान हुई। जीआरपी थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि गौतम प्रजापति की पहचान कर घर वालों को सूचना देकर लाश पीएम को भेजवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें