फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में हत्या कर फेकी मिली फेरी वाले की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई/अंबारी(आजमगढ़)। पवई थाना क्षेत्र के बसही गांव स्थित नहर पुलिया के पास सोमवार की सुबह हत्या कर फेंकी गई फेरी वाले की लाश मिली। उसके गले व पेट पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। पवई व फूलपुर पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में पवई थाना क्षेत्र के होने की पुष्टि होने पर पवई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पवई थाना के बसही गांव के ग्रामीण सोमवार की सुबह शौच के लिए खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ ग्रामीणों ने देखा। तत्काल सूचना यूपी 100 पर दी गई। कुछ ही देर में पवई थाना व फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घंटे भर सीमा विवाद हुआ फिर घटनास्थल पवई थाना क्षेत्र में निकला। पवई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर में फूलपुर के अंबारी बाजार में किराए पर कमरा लेकर रह रहे साथी फेरीवालों ने उसकी पहचान भरोस महतो (45) पुत्र प्रेम महतो निवासी ज्ञानपुर थाना मनेर जिला पटना के रूप में की।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक साथी ने बताया कि वह कई वर्षो से अंबारी बाजार में रहकर मसाला, दाल आदि खाद्य सामग्री घूम-घूम कर बेचता था। भरोस रविवार की रात वापस नहीं लौटा तो उसकी खोज की जा रही थी। उसने यह भी बताया कि रविवार को दिन में उसकी भरोस से शाहगंज में मुलाकात भी हुई थी। उस समय उसने कुर्ता पायजामा पहना था और जो कपड़े उसकी बॉडी पर मिले है वह उसके नहीं है। घटना की जानकारी पर एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। एसपी ग्रामीण के अनुसार अशनाई के चक्कर में भरोस की हत्या हो सकती है। वह फेरी लगाकर प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार रुपये की बिक्री करता था, ऐसे में लूट की नियत से हत्या की संभावना नहीं बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें