फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयभीत बीडीसी बाइक छोड़ बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। जहानागंज थाने के शाहपुर गांव के पास बाइक सवार एक बीडीसी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर रोकवाने का प्रयास किया। इससे भयभीत बीडीसी अपनी बाइक से कूदकर शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागा। जब तक ग्रामीण पहुंचते बदमाश भाग गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि विपक्षियों को फंसाने के लिए झूठी कहानी रची गई है। जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बहादुर यादव पुत्र रामनवल गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। बहादुर के मुताबिक शनिवार की सुबह वह अपनी बाइक से जहानागंज पेट्रोल पंप पर पहुंचे और बाइक में तेल भरवाकर घर जा रहे थे। जैसे ही शाहपुर गांव के पास पहुंचे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश मुंह बांधे आए। बदमाश पिस्टल लहराते हुए बाइक रोकने का इशारा किया। उसने पहले तो अपनी बाइक तेज भगाई, लेकिन बदमाशों के पीछा न छोड़ने पर डरकर वह अपनी बाइक से कूद गया। शोर मचाते हुए आबादी की तरफ भागा। बहादुर का शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि बदमाश फरार हो गए। घटना के संबंध में बहादुर ने थाने में तहरीर दी। एसओ जहानागंज मनोज सिंह ने बताया कि अब तक हुई जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि बहादुर अपने विरोधियों को फंसाने के लिए कुचक्र रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें