फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की बस से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के पहलवान तिराहा पर शुक्रवार की दोपहर हुआ दर्दनाक हादसा शायद ही लोग भुल पाएंगे। जहां स्कूली बस से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। भीड़भाड़ वाले मुहल्ले में हुई इस घटना के बाद लोग जब तक बस की पहचान करते कि चालक बस लेकर फरार हो गया। युवक के साथ मौजूद अन्य लोगों के जरिए उसकी पहचान कर पुलिस लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। चालक और बस की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के च्यूटही गांव निवासी शाहिद हसन उर्फ मुन्ना (20) पुत्र ईसा शुक्रवार की दोपहर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रहा था। बाइक पर मुन्ना समेत कुल तीन लोग सवाल थे। बाइक कोई और चला रहा था। बाइक चलाते समय वह हेलमेट नहीं पहना था। दोपहर करीब दो बजे इनकी बाइक पहलवान तिराहे पर पहुंची। तभी छुट्टी होने पर छात्रों को घर छोडने के लिए एक स्कूल की बस जा रही थी। भीड़ भाड़ वाले मुहल्ले में बस की गति इतनी तेज थी कि वह बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान मुन्ना बाइक से नीचे गिर गया। जबकि उसके अन्य दोनों दोस्त बाइक पर ही बैठे रहे। जैसे ही मुन्ना बाइक से नीचे सड़क पर गिरा तभी बस के पहिया उसके सिर पर चढ़ जाने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि चालक बस लेकर फरार हो गया। शहर का मामला होने की वजह से पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। साथियों की मदद से पुलिस मुन्ना की पहचान कर उसके घर वालों को सूचना दी। सीओसिटी अजय कुमार यादव ने बताया कि स्कूल की बस की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें