आजमगढ़। महराजगंज और रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली दो छात्राओं को स्कूल से आते और जाते समय क्षेत्र के दो मनबढ़ रास्ते में पकड़कर छेडख़ानी करते हैं। घर वालों ने मनबढ़ों के घर शिकायत किया तो जान से मारने की धमकी दे रहे। पीड़ितों ने गुरुवार को संबधित थाने में केस दर्ज कराई। महराजगंज थाने में केस दर्ज कराने वाली महिला ने गांव के झिनक उर्फ आरीफ पुत्र समशू कुजड़ा को आरोपित किया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी किशोरी बेटी को स्कूल जाते समय रास्ते में आरीफ पकड़कर छेडख़ानी करता है। घर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे। इसक्रम में रौनापार थाने में केस दर्ज कराने वाली महिला ने क्षेत्र के सुग्रीव सिंह उर्फ विक्की पुत्र रणजीत और प्रिंस को आरोपित किया है। आरोपी है कि उसकी बेटी को स्कूल जाते और आते समय रास्ते में दोनों छेडख़ानी करते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे।