फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में रुकी पत्नी, पति ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। पति की प्रताड़ना से नाराज पत्नी कप्तानगंज थाने के भवनपुर गांव स्थित मायके पहुंची तो पति उसे ढूंढता हुआ मंगलवार की सुबह लेने पहुंच गया। इंकार करने पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा लिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से घर वालों ने आग पर काबू पाया। साथ ही उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। झुलसा युवक मोहन यादव (32) पुत्र तारा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भितेहरा गांव का निवासी है। मोहन की शादी भवनपुर गांव निवासी उर्मिला यादव के साथ हुई है। उर्मिला का आरोप है कि पति मोहन उससे पांच हजार रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट करता है। मोहन की हरकतों से परेशान पत्नी उर्मिला भवनपुर गांव स्थित मायके चली गई। उधर शनिवार से ही पत्नी को घर में न पाकर मोहन परेशान हो गया और उसे खोजने लगा। काफी प्रयास के बाद मोहन को पता चला कि उर्मिला अपने मायके चली गई है। मंगलवार की अलसुबह मोहन बाइक से ससुराल पहुंचा और अपने पास मौजूद बोतल में मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग लगा लिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज विमलेश मौर्य और सीओ बूढनपुर रामजन्म मौके पर पहुंचे। पुलिस मोहन का बयान दर्ज करने के बाद उसे अस्पताल भेजवा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि मोहन का इलाज चल श्रहा। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें