फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एसपी के माध्यम से केंद्रीय विदेश मंत्री को पत्र लिखकर बताया कि गत वर्ष गांव के चार मनचलों ने गैंगरेप किया था। इसमें सुरेंद्र और रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सूरज और अमरजीत की गिरफ्तारी पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। अमरजीत इस बीच मौका पाकर विदेश भाग गया है। सूरज भी भागने के फिराक में हैं। आरोपियों के परिजन सुलह करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पिछले दिनों आरोपियों ने परिजनों के साथ उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया था। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें