फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत की अवमानना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने रविवार को थाने में तहरीर देकर अदालत की अवमानना करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के मनीयाबकैनिया गांव निवासी चंद्रशेखर मुसहर, इसी जिले के मरदह थाने के दुरखसी गांव निवासी प्रकाश मुसहर और इसी जिले के नंदगंज थाने के अगरता गांव निवासी जितेंद्र मुसहर को आरोपित किया है। आरोप है कि आरोपीगण 18 अगस्त 2016 को जेल की 22 फुट ऊंची प्रधान दीवार फांदकर फरार हो गए। तभी से इनका कोई पता नहीं चल रहा। इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट के आदेश पर इनके घर की कुर्की भी हो चुकी है। अदालत ने इन्हें हाजिर होने के लिए निर्देश दिया। इसके बाद भी अदालत में हाजिर नहीं हुए। सीओसिटी सच्चिदानंद ने बताया कि इन तीनों के विरुद्ध अदालत की अवमानना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें