फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की पहचानकर तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। यूबीआई अतरौलिया के कैशियर के केबिन से शुक्रवार को दिन दहाड़े 15.50 लाख रुपये चोरी करने वाले चोर की पहचान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए मिली उसकी तस्वीर के आधार पर कर ली है। चोर अकेले नहीं बल्थि अपने एक और साथी के साथ आया हुआ था। पुलिस चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शराब कारोबारी हवलदार यादव का मुनीम राजकरन यादव शुक्रवार को दो बैग में 19 लाख रुपये जमा करने के लिए यूनियन बैंक अतरौलिया गया हुआ था। एक बैग में 3.50 लाख रुपये और दूसरे बैग में 15.50 लाख रुपये रखे थे। राजकरन रुपयों से भरा बैैग कैशियर के केबिन में रख दिया। जैसे ही वह बैंक में घुसा तो उसके पीछे एक लाल टीशर्ट और लाल रंग की टोपी लगाए युवक भी घुसा। वह कैशियर के केबिन से एक बैग लेकर बड़े आसानी से बाहर निकला। बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़े अपने दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर वह फरार हो गया। चोर जिस बैग को ले गया। उसमें 15.50 लाख रुपये थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोर की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोरों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें