आजमगढ़ । हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों मंगलवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें आरोप है कि अजय कुमार यादव कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढ़हन बुजुर्ग गांव के निवासी हैं। 18 दिसंबर की शाम चार बजे अजय कुमार क्षेत्र के नेवादा बाजार में खड़े थे। तभी एक व्यक्ति उनसे मिलने आया और बताया कि उसके खाते में कोई पैसा भेज और निकाल रहा है। अभी यह बात हो रही थी कि मौके पर कप्तानगंज थाने पर तैनात एक दरोगा पहुंच गए और अधिवक्ता को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता किया। इसलिए हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने मामले की जांच कर दोषी दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।