फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मालिक के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव निवासी भट्ठा मालिक विजय प्रताप सिंह के बेटे शैलेंद्र प्रताप सिंह के ऊपर सोमवार की देर शाम को हुआ जानलेवा हमले की मंगलवार को क्षेत्र के भट्ठा मालिकों ने विरोध किया। साथ ही दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित शैलेंद्र के मुताबिक जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के बकुलिया मोड़ पर ईंट भट्ठा चलता है। गंवई रंजिश के चलते हुई घटना में उसके पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य जेल में हैं। ऐसे में ईंट भट्ठा की देखरेख वह स्वयं कर रहा। शैलेंद्र के मुताबिक सोमवार की देर शाम करीब पौने आठ बजे वह अपने भट्ठे से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान गाड़ी चालक सुरेंद्र गोंड़ चला रहा था। जैसे ही कार केराकत कोतवाली के हनुमान नगर पहुंची कि दो बाइक पर सवार छह बदमाश सामने आकर खड़े हो गए। रास्ते में बाइक खड़ा होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया और कार रुक गई। बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ कई राउंड कार पर फायरिंग किया। फायरिंग होने पर शैलेंद्र और चालक गाड़ी में नीचे बैठकर अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। सात राउंड फायरिंग होने से कार क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के संबंध में शैलेंद्र ने केराकत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भट्ठा मालिक के बेटे के ऊपर जानलेवा हमला होने की घटना की क्षेत्र के भट्ठा मालिकों ने निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें