फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव के पास शनिवार की शाम को अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। उसका जौनपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। मृत इस्माइल (24) पुत्र मकसूद सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरागहनी गांव का निवासी था। वह शनिवार को अपनी पत्नी नाहिदा को बाइक पर बैठाकर दवा दिलाने जा रहा था। जैसे ही भादो गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से लोग इन्हें जौनपुर जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में इस्माइल की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी का इलाज चल रहा। इस्माइल की करीब एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें