फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के आरोप में हटाए गए दो थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अपराध नियंत्रण में अक्षम साबित हो रहे प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद संजय कुमार सिंह और कप्तानगंज विमिलेश कुमार मौर्य को शुक्रवार की रात एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने हटा दिया। इनके स्थान पर कंधरापुर थाने में तैनात दरोगा श्रीभगवान को निजामाबाद थाने का प्रभारी बनाया गया। वहीं शहर कोतवाली में तैनात विनोद कुमार को कप्तानगंज थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया। इसीक्रम में माहुल चौकी प्रभारी राजेश कुमार मौर्य को हटाकर दीदारगंज थाने पर तैनात कर दिया। जबकि सिधारी थाने में तैनात दरोगा सभाजीत सिंह को माहुल चौकी का प्रभारी बनाया गया। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा मोतीलाल पटेल को फूलपुर कोतवाली के अंबारी चौकी का प्रभारी बनाया गया। जबकि मेंहनगर थाने के सिंहपुर चौकी के प्रभारी रहे चंद्रशेखर यादव को रौनापार थाना, तो तहबरपुर थाने के सेमरी चौकी प्रभारी गुलाम अख्तर अली को सरायमीर थाने पर तैनात कर दिया। सिधारी थाने पर तैनात चंद्रमा यादव को तरवां थाने के पकड़ी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया। जबकि कप्तानगंज थाने पर तैनात अरुण कुमार सिंह सिंहपुर चौकी का प्रभारी बना दिया। इसीप्रकार से फूलपुर कोतवाली के अंबारी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव को हटाकर कप्तानगंज थाने पर तैनात कर दिया। एसपी के इस कार्रवाई से लापरवाह दरोगा और इंस्पेक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें