फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्षेत्र से गायब मिलने पर दो सफाई कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हरैया विकास खंड के उर्दिहा गांव में तैनात सफाई कर्मी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। जांच में पता चला कि दोनों अक्सर गांव से पलायित रहते हैं। इस जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने दोनों को निलंबित करते हुए ब्लाक मुख्यालय से संबद्घ कर दिया। उक्त मामले की जांच उन्होंने सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिलरियागंज को सौंपी। जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के खंड प्रेरक शुक्रवार को हरैया विकास खंड के उर्दिहा गांव में निर्मित शौचालय के जीयो टैगिंग के लिए स्थालीय निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मी सूर्यभान यादव और ओमप्रकाश अनुपस्थित मिले। जानकारी करने पर ग्रामीणों ने बताया कि दोनों सफाई कर्मी प्राय: गायब ही रहते हैं। खंड प्रेरक से मिली रिपोर्ट के आधार पर दोनों को निलंबित कर हरैया विकास खंड मुख्यालय से संबद्घ कर दिया गया है। साथ ही उक्त मामले की जांच एडीओ पंचायत बिलरियागंज को सौंपी गई है। जो तीन सप्ताह के अंदर जांचकर अपनी आख्या प्रस्तुत करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें