फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार नगदी सहित छह लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज (आजमगढ़)। कस्बे के रहने वाले तीन लोगों के घर में बुधवार की रात छत के रास्ते भीतर घुसे चोर 45 हजार रुपये नगदी सहित करीब छह लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ितों में अजय पुत्र रामअवध जहानागंज कस्बे के निवासी हैं। बुधवार की रात अजय परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। रात को चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और अजय के घर से 15 हजार रुपये नगद और डेढ़ लाख रुपये मूल्य का आभूषण और कपड़ा चुरा लिया। अजय के पड़ोसी सुनील और उसके भाई राकेश एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। बुधवार की रात चोर सुनील के घर में घुसकर तीस हजार रुपये नगदी सहित करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। जबकि राजेश के घर से दस हजार रुपये नगदी सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य का आभूषण और कीमती कपड़ा आदि चुरा लिया। गुरुवार की सुबह उठने पर इन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर वापस लौट गई। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें