फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांग के सेल्समैन को घायल कर 50 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर (आजमगढ़)। तरवां थाना क्षेत्र के भेरुपुर बाजार में रविवार रात साढ़े नौ बजे ठेके पर शराब पी रहे भांग सेल्समैन को घायलकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। लूट के बाद बदमाश तरवां बाजार की तरफ भाग निकले। सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है, रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के बेलहाडीह गांव निवासी जंगीराम (45) पुत्र मंहगी क्षेत्र के भांग की दूकान का सेल्समैन है। रविवार शाम वो अपनी दूकान बंद कर घर लौट रहा था। उसके पास बिक्री के 50 हजार रुपये थे। जंगीराम भेरुपुर बाजार में स्थित देशी शराबके ठेके पर रात सवा नौ बजे वो शराब पीने लगा। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और जंगीराम के पास मौजूद रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाश तमंचे की बट से जंगीराम के सिर पर हमलाकर उसे घायल कर दिया। बदमाश रुपये लूटकर फरार हो गए। सेल्समैन की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर मिली है, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। तरवां थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें