आजमगढ़ (ब्यूरो)। मेंहनगर थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी लालबहादुर गुप्ता ने बुधवार को थाने में दूकान में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के रामाकांत यादव और रामाश्रय यादव को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी गांव के पूरब किराने की दूकान है। 20 जून को आरोपी उसके दूकान से उधार सामान लेने पहुंचे। लालबहादुर ने जब उधार देने से मना कर दिया तो मनबढ़ उसे मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही दूकान में तोड़फोड़ कर हजारों रुपये मूल्य का सामान नष्ट कर दिया। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसआई जवाहरलाल को सौंपी गई है।