फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवमानना करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। नायब तहसीलदार बूढ़नपुर विरात पांडेय ने बताया कि अहरौला थाना क्षेत्र के हसनाडीह गांव निवासी शौकत पुत्र मुनीर अहमद को अदालत की अवमानना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक 18 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिस वाहन से दुर्घटना हुई थी, वो शौकत का था। कोर्ट ने शौकत को 2.30 लाख रुपये जुर्माना के तौर पर देने का फैसला सुनाया है। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ शौकत ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। हाईकोर्ट ने भी उसे रकम देने का आदेश दिया। बावजूद इसके शौकत ने भुगतान नहीं किया। अदालत के निर्देश पर सोमवार को नायब तहसीलदार बूढ़नपुर ने अहरौला थाना पुलिस की मदद से शौकत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें