फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला और युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा/बलरामपुर। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा गांव निवासी महिला की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत हो गई। जबकि संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसकर जिला अस्पताल में भर्ती हुआ युवक शुक्रवार की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। अभी तक दोनों ही मामलों में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है। मृत महिला सीमा देवी (35) पत्नी प्रदीप चौहान बरदह थाना क्षेत्र के भीरा गांव की रहने वाली थी। उसका मायका दीदारगंज थाना क्षेत्र के खदरा गांव में था। वह लालता चौहान की बेटी थी। सीमा का पति प्रदीप चौहान और देवर बृजेश विदेश में रहते हैं। वह अपने घर पर दो बेटा, दो बेटी के अलावा ससुर छोटेलाल और सास रेशमा के साथ घर पर रहती थी। सीमा की दीमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज हो रहा था। शुक्रवार की रात परिवार के लोग भोजन कर सो गए। रात करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से सीमा गंभीर रुप से झुलस गई। लोग उसे जब तक अस्पताल में भर्ती कराते कि उसकी मौत हो गई। इसीक्रम में कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव निवासी अनिल कुमार (30) पुत्र कल्पू पांच मार्च की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गया था। तभी से उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। वह चार बेटा और एक बेटी का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें