फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनानी अधिकारी सहित अन्य पर रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बलिया जिले के सहतवार थाने के महरजपुर गांव निवासी एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बुधवार को शहर कोतवाली में नौकरी के नाम पर रिश्वत लेने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें क्षेत्रीय एवं यूनानी अधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद, आयुर्वेदिक कार्यालय के सहायक कनिष्ठ लिपिक अवनीश सिंह, आयुर्वेदिक कार्यालय के अर्दली रामसिंगार यादव को आरोपित किया है। केस दर्ज कराने वाले अशोक कुमार सिंह का आरोप है कि अतरौलिया थाने के छित्तूपुर मढ़ईपट्टी गांव निवासी आलोक कुमार को नौकरी देने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेकर उसे नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति पत्र देने के बाद 20 हजार रुपये और मांग रहे हैं। इस संबंध में आलोक ने शिकायत किया था। जिसकी जांच मुझे सौंपी गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर केस दर्ज कराई गई। शहर कोतवाल विनय मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें