फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरिया बाजार/मेंहनगर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में बाइक के गड्ढे में गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, मेंहनगर थाना क्षेत्र में रसूलपुर गांव निवासी वृद्ध की की ट्रैक्टर के धक्के से मौत हो गई। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी 23 वर्षीय मुशीर पुत्र मोफिद रविवार को दिन में बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान नसीरपुर बाजार में सड़क चौड़ीकरण के लिए किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसें में मुशीर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी बिलरियागंज लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान देर शाम उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में रोना पीटना मच गया है। मेंहनगर थाना क्षेत्र में रसूलपुर गांव निवासी देवकरन यादव (57) पुत्र दशई जरूरी सामान लेने जियासड़ चट्टी पर गए थे। वापसी में इनवल (चकिया) गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने देवकरन की साईकिल को धक्का मार दिया। ग्रामीणों के चिल्लाने पर चालक फरार हो गया। देवकरनन की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया। मृतक के तीन पुत्र हैं। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें