ठेकमा। बरदह थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित चौकी मोड़ पर स्थित हार्डवेयर की दुकान पर गुरुवार की शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। दुकानदार को तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद चार हजार रुपये, मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पीड़ित विनोद विश्वकर्मा बरदह थाने के करीब पांच सौ मीटर दूर पर स्थित चौकी मोड़ पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। यहीं पर वे हार्डवेयर की दुकान किए हैं। विनोद के मुताबिक गुुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह दुकान पर बैठे हुए थे। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। बदमाश विनोद के कनपटी पर तमंचा सटाकर गल्ले की चाबी ले लिए। जिसमें रखा चार हजार रुपये नगद और मोबाइल लेकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक बरदह राजकुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।