फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से लौटा और फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के मोहब्बरपुर गांव निवासी एक युवक करीब एक सप्ताह पूर्व पंजाब से घर लौटा और दरवाजा भीतर से बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मकान के भीतर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवक के घर वालों को सूचना दी और उसके रिश्तेदारों के समक्ष दरवाजा तोड़कर लाश को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत युवक पवन राजभर (22) पुत्र सुरेंद्र सिधारी थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव का निवासी था। प्रभारी निरीक्षक सिधारी रमायन सिंह के मुताबिक पवन राजभर का पूरा परिवार पंजाब में रहता है। घर में ताला बंद रहता है। पवन को शराब पीने की आदत है। इसको लेकर घर वालों से अक्सर झगड़ा होता था। करीब सप्ताह पूर्व पवन पंजाब से भागकर घर पहुंचा। यहां दरवाजा भीतर से बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शुक्रवार को पवन के मकान से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पवन की बहन को बुलाकर बुलाकर दरवाजा तोड़कर मकान के भीतर से शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। घर वालों को मौके पर बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही पवन के मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें