आजमगढ़। अंग्रेजों के जमाने की तीन बंगलों की लीज अवधि समाप्त होने के बाद भी इस दूसरों के काबिज होने के मामले की जांच डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने एडीएम फाइनेंस को सौंपी थी। जांच शुरू कर नायब तहसीलदार ने तीनों बंगलों से संबंधित फाइलों को तलब कर लिया था। इस बीच पीएम का कार्यक्रम लगने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब जांच में फिर तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर स्थित अंग्रेजों के जमाने के तीन सरकारी बंगलों पर कब्जे का मामला अमर उजाला के उठाने के बाद जिलाधिकारी ने इसका स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच बिठाई थी। डीएम के निर्देश पर सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय ने एडीएम एफआर को जांच सौंप सात दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की थी। एडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अखिलेख कुमार ने तीनों बंगलों से संबंधित फाइलों को तलब किया था। इससे कब्जेधारियों में हड़कंप मच गया था। इस बीच पीएम का कार्यकरम लगने से जांच की कार्रवाई टंडे बस्ते में चली गई। अब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जांच में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन बंगलों की जांच एडीएम एफआर को सौंपी गई है। फिलहाल जांच नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार कर रहे हैं। अभी छुट्टी पर हैं। जल्द इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
हेमंत कुमार, तहसीलदार