फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने का मुकुट गायब, मुर्तियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के गोठाव भटपुरवा गांव में स्थित मंदिर से गत दिनों चोरी हुई तीन पुरानी मूर्तियां तो मंगलवार की दोपहर सिवान में फेंकी हुई मिल गई, लेकिन 20 ग्राम सोने का मुकुट का अभी तक कोई पता नहीं चला। पुलिस मुकुट चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है। बरदह थाने के गोठाव भटपुरवा गांव निवासी देवी प्रसाद के मकान के सामने प्राचीन मंदिर है। जहां पुराने तांबे के राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां रखी हुई थी। इन पर करीब 20 ग्राम सोने का मुकुट लगा हुआ था। मंदिर का देखभाल देवी प्रसाद का परिवार करता था। मंदिर दरवाजे के बाहर स्थित होने की वजह से इसमें ताला नहीं बंद होता था। 13 जून की रात चोर सुनसान माहौल पाकर घुसे और मुकुट समेत तीनों मूर्तियां चुरा ले गए। घटना के संबंध में बरदह थाने की पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसीबीच मंगलवार की दोपहर पशु चराने वालों ने सिवान में फेंकी हुई मूर्तियों को देख और देवी प्रसाद को बताया। मौके पर पहुंचे देवी प्रसाद ने मूर्तियों को पहचान लिया और उन्हें उठाकर मंदिर में रख दिया। जबकि सोने का मुकुट गायब है। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि मूर्तियां बरामद कर ली गई हैं। मुकुट गायब है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें