सगड़ी (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र में आजमगढ़ से दोहरीघाट मार्ग के चौड़ीकरण के तहत जीयनपुर बाजार में अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी है। सड़क निर्माण भी हो रहा है। वहीं, लाटघाट बाजार में सड़क का निर्माण कार्य हो गया है। नाली बनानी बाकी है। सड़क के दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण को पीडब्ल्यूडी ने गंभीरता से लेते हुए 50 से अधिक लोगों को निर्देश जारी किया है कि एक सप्ताह के अंदर अपना अतिक्रमण हटा लें। नहीं तो विभाग की ओर से बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। निर्देश मिलते से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। लाटघाट बाजार में सड़क का निर्माण हो गया है। सड़क से सटी नालियां बनानी बाकी हैं। नालियां बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। इसके मद्देनजर पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्देश जारी किया गया है। सहायक अभियंता पीएन यादव ने बताया कि लाटघाट बाजार में 50 से लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश जारी किया गया है। अगर एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया तो विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाकर नाली का निर्माण कराया जाएगा।