फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की दीवार गिरी, दब कर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी/रौनापार (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव में शनिवार की सुबह मिट्टी की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी। इस हादसे में दीवार के पास बैठा वृद्ध मलबे में दब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फरीदपुर गांव निवासी शिवदत्त चौहान (60) पुत्र रघुवीर चौहान शनिवार की सुबह घर पर ही मिट्टी की दीवार के पास सट कर बैठा था। वह नाश्ते का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मिट्टी की दीवार अचानक ही गिर गई और शिवदत्त मलबे में दब गया। दीवार गिरते ही परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मलबा हटाया जाने लगा। जब तक मलबा हटा कर शिवदत्त को बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वृद्ध की मौत से परिजनों रोने-विलखने लगे। वहीं जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर कोतवाली मुनीश चौहान और नायब तहसीदार इंद्रमणि तिवारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें