आजमगढ़ । फोरलेन में जा रही जमीन का मुआवजा कुछ लोगों द्वारा अपने खाते में ट्रांसफर कराने पर पीड़ित द्वारा सिधारी थाने में आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस को दी तहरीर में खोजापुर गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी कुछ जमीन थी जो फोरलेन में जा रही थी। जिसका 12 लाख रुपये मुआवजा मिलना था। यह जमीन उसकी माता के नाम पर थी। लेकिन गांव के ही सुशील, उसकी पत्नी, चंद्रावती, मुन्ना, मुन्ना की पत्नी, सतीश, सतीश की पत्नी और गुड्डू की पत्नी ने मिलकर मुआवजे का सारा पैसा अपने खाते में जमा करा लिया। जब वह पैसा मांगता है उन लोगों द्वारा उसे गाली देने के साथ ही धमकी दी जाती है। ओमप्रकाश की तहरीर पर सिधारी थाने की पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।