फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े सेल्समैन से 87 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भोरमऊ आदमपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश सेल्समैन के कनपटी पर तमंचा सटाकर 87 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सेल्समैन वसूली के रुपये लेकर जा रहा था। छानबीन के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

अंगद कुमार पुत्र मनीराम मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के बभनी गांव का निवासी है। अंगद कुमार जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार में स्थित एक कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी में सेल्समैन है। शुक्रवार को अंगद अपनी बाइक से तगादा करने निकला था। इस दौरान कई लोगों से 86865 रुपये वसूलकर शाहगंज जा रहा था। वह जैसे ही फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भोरमऊ आदमपुर गांव के पास पहुं्चा कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए और तमंचा दिखाकर बाइक रोकवा ली। बाइक रोकते ही बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर रुपये, मोबाइल लूटकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई लूट की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर वापस लौट आई। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। कोतवाल फूलपुर शिवशंकर सिंह ने घटना को संदिग्ध बताया। एसओ के मुताबिक अंगद ने पहले दो लाख लूटने की सूचना दी। हिसाब मांगने पर सिर्फ 26 हजार रुपये का ही हिसाब दे पाया। तलाशी लेने पर अंगद के जेब से ही 13 हजार रुपये मिले। ऐसे में यह घटना संदिग्ध लग रही है। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें