फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी/सरायमीर। दीदारगंज थाने की पुलिस बुधवार की भोर में शहर के कौरागहनी नहर के पास से दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की एक बोलेरो सहित लाखो रुपये मूल्य का सामान बरामद किया। जबकि चकमा देकर चार चोर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार चोरों का पुलिस ने चालान कर दिया। इनके विरुद्ध आजमगढ़ के अलावा वाराणसी, जौनपुर आदि जिलों में चोरी, लूट, हत्या और हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक गिरफ्तार चोरों में सरायमीर थाने के नरईपुर गांव निवासी शुभम चौबे पुत्र रमाकांत और सरायमीर कस्बे के सुसहट्टी मुहल्ला निवासी हमजा पुत्र जहांगीर आलम का नाम शामिल है। सीओ ने बताया कि एसओ दीदारगंज राजकुमार सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर वे सरायमीर थाने की पुलिस को अलर्ट करते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गए। बुधवार की भोर में इन दोनों को घेराबंदी कर कौरा गहनी नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि चार साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी लेने पर इनके पास से चोरी की एक बोलेरो, तीन पंखा, एक मिक्सर, दो प्रेस, दो कुलर पंप, एक कूलर आदि बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान इन सभी ने बताया कि दिन भर बाइक से घूमकर रेकी करते हैं और रात को घटना को अंजाम देते हैं। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध आजमगढ़ के अलावा जौनपुर और वाराणसी के जिलों में 11 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का चालान कर दिया गया। फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें