फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद निर्माण को लेकर मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के इसरौली गांव में गुरुवार को मस्जिद निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल स्थानीय सरकारी अस्पताल में अपना मेडिकल मुआयना के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही। घायलों में आफताब आलम, हबीब, सलीम, इरफान, सहाबुद्दीन का नाम शामिल है। यह लोग सरायमीर थाने के इसरौली गांव के निवासी हैं। घटना के संबंध में केस दर्ज करने के लिए एक पक्ष से आफताब आलम ने तहरीर देकर विपक्ष के पांच लोगों को आरोपित किया है। जबकि दूसरी तरफ से इरफान ने तहरीर देकर विपक्ष के पांच लोगों को आरोपित किया है। एक पक्ष अपनी जमीन में मस्जिद का निर्माण करने की बात कह रही। जबकि दूसरा पक्ष उक्त जमीन को सरकारी जमीन बता रहा। इसी बात को लेकर इनमें मारपीट हुई। एसओ सरायमीर मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें