फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर दो युवकों ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट/बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के रैचंदपट्टी बालाजानी गांव निवासी विदेशी राम और सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी गांव निवासी पंकज ने रविवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर एक युवक की लाश पीएम को भेजवा दी गई जबकि दूसरे मामले मेें बगैर पुलिस को घटना की सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। रौनापार थाना क्षेत्र के रैचंदपट्टी बालाजानी गांव निवासी विदेशी राम (30) पुत्र बलिहारी एक बेटा का पिता था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। शनिवार को वह पत्नी की विदाई कराने गया था, लेकिन पत्नी नहीं आई। ससुराल से रविवार को विदेशी घर लौटा और कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर घर वालों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। विदेशी पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। इसीक्रम में पंकज (35) पुत्र स्व. श्यामदेव सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी गांव का निवासी था। रविवार को परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। पंकज घर में अकेले था। रात को ही उसने रस्सी के सहारे पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह परिवार के लोग घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने लगे तो दरवाजा नहीं खुला। भीतर झांकने पर अंदर पंकज की लाश लटक रही थी। पुलिस दरवाजा तोड़कर लाश को कब्जे में ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें