फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हित चोरों के विरुद्ध छिड़ा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सोमवार की शाम शहर के कोलघाट मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर भी छापेमारी कर छह से सात वाहन बरामद किए जाने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम शहर कोतवाली पुलिस कोलघाट मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर छोटे बड़े छह से सात वाहन के साथ आरोपी को हिरासत में ले ली। पुलिस कि अनुसार यह वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पूर्व में भी कई बार चोरी के वाहन के साथ पकड़ा जा चुका है। हालांकि वाहन चोर के हिरासत में लेने और वाहन बरामद होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीते पांच वर्ष में चिन्हित किए गए वाहन चोर गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध एसपी अजय साहनी ने तीन दिवसीय अभियान छेड़ा है। इसके तहत अब तक 30 से अधिक बाइक, कार, जीप आदि बरामद हो चुके हैं। जबकि पुलिस का यह अभियान सोमवार को दूसरे दिन भी सभी थानों में जोर-शोर से जारी था। पुलिस के मुताबिक एसपी द्वारा छेड़े गए इस तीन दिवसीय अभियान में अब तक वाहन चोरों के विरुद्ध की गई यह बड़ी कार्रवाई है। बता दें कि जिले में इन दिनों वाहन चोर गिरोह का आतंक है।सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि वाहन चोरों के विरुद्ध एसपी ने तीन दिवसीय अभियान छेड़ा है। जिसके तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें