सरायमीर । स्थानीय कस्बे के मोहल्ला सुसहटटी में काली मंदिर के पास स्थापित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान शुक्रवार की रात दस बजे दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। एक पक्ष के लोगों का कहना था कि प्रतिमा ट्रैक्टर ट्राली की बजाय पिकअप पर लेकर जाएं। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से दहशत फैलाने के लिए पटाका छोड़ा गया। जो डा. फैजान के चश्मे की दूकान में घुस गया और करीब 20 हजार रुपये का सामान टूटकर नष्ट हो गया। घटना के बाद लोग प्रतिमा को मौके पर रख दिए। इसकी सूचना मिलने पर सीओ फूलपुर संतोष सिंह एसओ सरायमीर रामनरेश यादव पहुंचे। पुलिस लोगों को समझाबुझाकर किसी तरह से प्रतिमा को पार कराकर विसर्जन कराया।