थाना क्षेत्र के कुकुरसंडा गांव में ताजिए के जुलूस को लेकर रविवार की शाम दो पक्षों में मारपीट और ईंट पत्थर चले। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराई। घायलों में एक पक्ष से छेदी (35) पुत्र शंकर तथा दूसरे पक्ष से इमरान (22) पुत्र अब्दुल जब्बार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवली और शहाबुद्दीन (40) पुत्र हाकिम मुबारकपुर थाना क्षेत्र के असाऊर गांव का निवासी है। कुकुरसंडा गांव में जिस स्थान पर ताजिया रखा जाता है। उसी के बगल में शंकर जी का स्थान है। रविवार की शाम पूजा को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और ईंट पत्थर चला। इसमें यह तीनों घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि विवाद बिलकुल शांत है। दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।