सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगरी बाजार में सोमवार की दोपहर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमेें दोनों तरफ से चार लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
घायल होने वालों में एक पक्ष से अनिता (30) पत्नी दिनेश, पुष्पा (27) पत्नी रमेश, उमेश (27) पुत्र छोटक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रकबा ओलमापुर गांव के निवासी हैं। जबकि अजय सिंह (28) जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव का रहने वाला है। सोमवार की दोपहर मंगरी बाजार में अजय और उमेश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें यह सभी घायल हो गए। गांव के लोग मामले में बीच बचाव कर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। ब्यूरो