फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज थाने की पुलिस शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे भादो मोड़ के पास से एटीएम चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके पास से एक कार, विभिन्न बैंकों का दस एटीएम कार्ड, पांच मोबाइल और 930 रुपये बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान इन सभी ने बताया कि सभी एटीएम मशीन के बाहर खड़े रहते हैं। जैसे ही कोई धारक रुपये निकलने पहुंचता है। देखने के बहाने उसका कार्ड लेकर बदलकर दूसरा थमाकर फरार हो जाते हैं। जालसाज उक्त व्यक्ति के कार्ड के जरिए खाते से रुपये उड़ा लेते हैं। इन आरोपियों से हुई पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम और पते की जानकारी हुई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीदारगंज थानेे के सिसवारा गांव निवासी विशाल, अंकुर, दीदारगंज थाने के भादो गांव निवासी जितेंद्र राम और इसी थाने के गोसड़ी गांव निवासी शशि पांडेय का नाम शामिल है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक जिले में लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रुपये उड़ाने की आए दिन घटनाएं हो रही हैं। घटना की रोकथाम के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। इसक्रम में एसओ दीदारगंज मनोज सिंह शुक्रवार की रात को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान भादो मोड़ पर संदिग्धहाल में खड़े थे और पुुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर इनकी गिरफ्तारी कर ली गई। इनके पास से एक कार, दस एटीएम कार्ड, पांच मोबाइल और 930 रुपये बरामद हुआ। एसपी ग्रामीण के मुताबिक यह सभी इसी कार से ही घूमकर घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार सभी आरोपी पेशेवर हैं। इनसे हुई पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम और पते की जानकारी हुई है। उनकी तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें