फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में स्थित लोकनिर्माण विभाग कार्यालय परिसर में बुधवार की देर शाम को गोली मारकर की गई युवक की हत्या के मामले में उसके पिता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी मुहल्ला निवासी आदित्य सिंह सहित अन्य को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही। अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर थाने के किशनी अखईपुर गांव निवासी राकेश सिंह रानी की सराय थाना क्षेत्र के गोबरी गांव में स्थित डिग्री कालेज में अध्यापक हैं। वह सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी मुहल्ले में स्थित रानीपुरम कालोनी में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं। राकेश सिंह का बड़ा बेटा नौकरी करता है। जबकि छोटा अभिषेक सिंह (20) लखनऊ में पालीटेक्निक कर रहा था। वह पांच दिन पूर्व घर आया हुआ था। बुधवार की शाम को अभिषेक को मुहल्ले का रहने वाला उसका दोस्त आदित्य सिंह फोन कर मिलने के लिए बुलाया। लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में बातचीत के दौरान ही आदित्य सिंह ने अभिषेक के सिर में पीछे से गोली मारकर फरार हो गया। घायलावस्था में पुलिस अभिषेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस बड़ी मुश्किल से अभिषेक सिंह की देर रात को पहचान कर घर वालों को सूचना दी। घटना के संबंध में अभिषेक के पिता राकेश सिंह ने तहरीर देकर उसके दोस्त आदित्य सिंह और उसके परिवारवालों को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच कर रही। प्रभारी निरीक्षक सिधारी अनिल सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि अभिषेक और आदित्य के बीच गहरी दोस्ती थी। आदित्य कई बार लखनऊ में अपनी बहन के साथ अभिषेक के ही कमरे पर जाकर रुकता था। अभिषेक भी आजमगढ़ आने पर अक्सर आदित्य के ही घर पर रहता था। ऐसे में किस प्रकार और क्यों आदित्य ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसका पता लगाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें