फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर सहित चार पर हत्या के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर खुशहाल प्राइमरी स्कूल के पास गुरुवार की रात घात लगाए गए मनबढ़ों द्वारा मारी गई गोली से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके देवर साधू, उसके बेटे रामप्रसाद सहित परिवार के चार सदस्यों के विरुद्ध हत्या के प्रयास और मारपीट की धारा में केस दर्ज लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाल जीयनपुर देवानंद के मुताबिक गुरुवार की देर शाम को छत्तरपुर खुशहाल गांव निवासी उर्मिला देवी (40) पत्नी प्रभुनाथ ने तहरीर दी। जिसमें उसका आरोप था कि गांव के सरकारी स्कूल से होकर वह कहीं जा रही थी। रास्ते में देवर साधू अपने बेटे सहित परिवार के दो अन्य लड़कों के साथ घेर लिया। बातचीत के दौरान मारने लगे। इस दौरान तमंचे से गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ में लगने से वह घायल हो गई। आगे कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर उर्मिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा। इस संबंध में अब तक हुई जांच से पता चला कि करीब चार माह पूर्व किसी बात पर उर्मिला और देवर साधू के परिवार में विवाद हुआ था। इस दौरान गोली भी चली थी। उस मामले में उर्मिला का बेटा अभी भी जेल में है। कोतवाल ने बताया कि शक है कि कहीं मुकदमे में सुलह समझौता या अन्य किसी तरह का षड्यंत्र तो नहीं रचा गया है। जांच में जो भी उजागर होगा उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें