फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट से हुई शव की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। अहरौला थाना क्षेत्र के समधी गांव के सिवान में बुधवार की सुबह हत्याकर फेंकी हुई युवक की लाश की पहचान दूसरे दिन गुरुवार को सोशल साइटों के जरिए घर वालों ने किया। शव की पहचान होने पर अब शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम होगा। घर वालों के मुताबिक वह एक जनवरी को अपने मित्र के साथ निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। घटना के बाद से ही साथी भी घर छोड़कर फरार है। मृत युवक राहुल गोंड़ (24) पुत्र दयालू गोंड़ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली गांव का निवासी था। मां-बाप का इकलौता राहुल इंटर तक की पढ़ाई पूरी कर छोड़ दिया। तभी से वह घर पर रहता था। राहुल के पिता दयालू गोंड़ पोस्टआफिस में नौकरी करते हैं। पिता दयालू गोंड़ ने बताया कि एक जनवरी को क्षेत्र का सिकंदर राजभर नामक युवक घर पहुंचा और राहूल को अपनी बोलेरो में बैठाकर कहीं पार्टी करने के लिए ले गया। इसके बाद राहुल घर नहीं लौटा। परिवार के लोग तभी से राहुल की तलाश में जुटे हुए थे कि गुरुवार की सुबह गांव के कुछ लड़कों ने सोशल साइट फेसबुक और वाट्सएप पर अपलोड की गई राहुल के लाश की फोटो दिखाई। शक के आधार पर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे और देर शाम को राहुल की पहचान अपने बेटे के रुप में किया। बता दें कि बुधवार की सुबह अहरौला थाने के समधी गांव के सिवान में राहुल की लाश हत्याकर फेंकी हुई मिली थी। शव की पहचान न होने पर पुलिस मोर्चरी में लाश भेजवाकर पहचान करने के प्रयास में जुटी थी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लाश की पहचान हो गई है। घटना के बाद से ही राहुल का मित्र सिकंदर राजभर भी फरार चल रहा है। राहुल की मोबाइल भी अभी गायब है। ऐसे में सिकंदर और राहुल के मोबाइल की तलाश की जा रही। एसपी ग्रामीण ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही तहरीर ही दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें