फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन और मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के नत्थूपुर गांव के बाहर खड़ी महिला से शुक्रवार की शाम एक बाइक पर सवार दो बदमाश गले का चेन और दो मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित महिला मंजू देवी पत्नी हरिकेश है। वह रानी की सराय थाना क्षेत्र के नत्थूपुर गांव की रहने वाली है। मंजू गांव के बाहर सिवान में अपने भल्वन का निर्माण करवा रही है। शुक्रवार की शाम को वह देखरेख के पास वहां जाकर खड़ी थी। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और मंजू के गले से चेन और दो मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सीओसिटी अजय कुमार यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें