फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर/सठियांव। जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासिनी 35 वर्षीय सुरेखा पत्नी पप्पू राम इन दिनों अपने मायके मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोईनाबाद गांव स्थित हरिजन बस्ती आई हुई थी। शुक्रवार को संदिग्धावस्था में सुरेखा की मायके में ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सुरेखा ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है, जबकि परिजन बीमारी से उसकी मौत बता रहे है। सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच ससुराल वाले भी आ गए। सभी ने सुरेखा की मौत बीमारी से बताया और पीएम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद ससुराल वाले शव लेकर चले गए। मृतका दो पुत्र और एक पुत्री की मां बतायी गई है। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया है। परिजनों ने बताया कि मृतका काफी दिनों से बीमार थी। जिसके चलते वह पूर्व में जहर खाकर और फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें