फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमतगढ़ के युवक की मुंबई में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड नंबर आठ इंदिरा नगर मुहल्ले के रहने वाले महेंद्र कन्नौजिया की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। नात रिश्तेदारों के साथ-साथ मुहल्ले के लोग भी शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मृत महेंद्र कन्नौजिया मुंबई के उपनगर खार में लांड्री चलाता था। वह यहां बीते नौ वर्ष से रह रहा था। छह फरवरी की शाम सात बजे बदमाशों ने गोली मारकर महेंद्र की हत्या कर दी। घटना के संबंध मेें मंगलवार की देर रात घर वालों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया। महेंद्र कन्नौजिया एक बेटा और एक बेटी का पिता था। दो भाईयों में बड़ा महेंद्र करीब दो माह पूर्व घर पर शादी में भाग लेने आया था। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ नात रिश्तेदार भी लाश आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें