फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर लूटपाट, चौकी का हुआ घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदौका गांव स्थित पूर्वी माता स्थान पर मेला देखने जा रही मनचोभा गांव की युवतियों के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की। इसका विरोध वाले युवकों को छेड़खानी करने वाले मनबढ़ों ने पीट दिया। इतना ही नहीं इन युवकों से आरोपियों ने चेन व नकदी भी छीन लिए। इतना ही नहीं शनिवार को मनबढ़ों पर गांव में घुसकर फायरिंग करने का भी आरोप है। घटना के बाबत शहर कोतवाल में तहरीर देने के साथ ही शनिवार को पूर्व मंत्री के आवास व बलरामपुर चौकी पर प्रदर्शन भी किया गया। शहर कोतवाली के मनचोभा गांव की युवतियां व महिलाएं शुक्रवार की शाम दशहरा मेला देखने के लिए निकली। पास के गांव चंदौका स्थित पूर्वी माता स्थान पर दर्शन पूजन के लिए जाने के दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की। युवतियों के साथ चल रहे मनचोभा गांव के युवकों सुनील पुत्र तीर्थराज व गोपाल पुत्र कोमल ने छेड़खानी का विरोध किया। इस पर छेड़खानी करने वाले युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ ही सुनील के पास रखे 70 हजार रुपये नकद व गोपाल के गले से सोने की चेन छीन ली। जानकारी होने पर मनचोभा गांव के अन्य लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक फरार हो गए। लोगों ने घायल युवकों ने अस्पताल पहुंच कर इलाज कराया, इसके बाद शहर कोतवाली में विशाल, राजन व कृष्णा के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व छिनैती की तहरीर दी। इतना ही नहीं शनिवार की सुबह आरोपी युवक मनचोभा गांव पहुंचे और दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की। आरोपियों के इस कृत्य पर मनचोभा व आसपास के गांव के युवक भड़क उठे। ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे और वहां घटना की शिकायत करते हुए आक्रोश जताया। इसके पश्चात वे बलरामपुर चौकी पर पहुंचे और चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें